July 3, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

रेसिपी : राजमा की गलौटी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सामग्री : 200 ग्राम राजमा, स्वादानुसार नमक, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, 5 ग्राम व्हाइट पेपर, 5 ग्राम जावित्री, 5 ग्राम जायफल, 5 ग्राम बड़ी इलायची, 5 ग्राम छोटी इलायची, 10 ग्राम धनिया पाउडर, 10 केसर के धागे, 5 ग्राम शाही जीरा, 50 ग्राम खोया, 10 ग्राम प्याज, 50 मिली. तेल, 50 ग्राम लहसुन, 50 ग्राम अदरक, 20 ग्राम भुना हुआ बेसन, 50 ग्राम घी, 150 ग्राम पुदीने की चटनी, 200 ग्राम सैलेड।

विधि : राजमा को उबाल कर छान लें। फिर उसमें अदरक-लहसुन और अन्य मसाले मिलाकर पीस लें। नमक व खोया मिलाकर बराबर-बराबर टिकिया बनाकर तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा कर लें। पुदीने की चटनी और सलाद के साथ गरमागरम सर्व करें।

Related Posts