May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बेटी को लगाकर पुतिन ने दी कोरोना वैक्सीन की खुशखबरी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन बना ली है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी है। बता दें कि अभी तक किसी देश को वैक्सीन बनाने में सफलता नहीं मिली है। रूस ने तय किया है कि यह वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी, उसके बाद बुजुर्गों को।

पुतिन ने बताया इस वैक्सीन का ट्रायल मेरी बेटी पर भी किया गया। उसे थोड़ा बुखार आया लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। इसके बाद वैक्सीन की खुशखबरी दुनिया को मिलनी ही चाहिए।

मॉस्को ने कई देशों को भी वैक्सीन सप्लाई करने की बात कही है। रूस का कहना है कि वह अपने कोरोना टीके का बड़े पैमाने पर उत्पादन सितंबर से शुरू कर सकता है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने कहा कि जोखिम समूहों के सदस्यों, जैसे चिकित्सीय पेशेवरों को इस महीने टीका लगाया जा सकता है।

उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या वे तीसरे चरण के अध्ययन का हिस्सा होंगे, जिसे टीके को सशर्त मंजूरी मिलने के बाद पूरा किया जाना है।  वहीं, रूस के उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने सितंबर में कोरोना वायरस के औद्योगिक उत्पादन शुरू करने का वादा किया है और मुराशको ने कहा है कि सामूहिक स्तर पर टीकाकरण अक्टूबर में शुरू होगा।

Related Posts