June 16, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

यहां से औंधे मुँह लौटे बॉलीवुड के यह सारे सुपरस्टार्स 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स हैं, जब वो बड़े पर्दे पर आते हैं, तो छा जाते हैं, मगर छोटे पर्दे पर आते ही उनका जादू छूमंतर हो जाता है। बड़े पर्दे की कामयाबी को छोटे पर्दे पर नहीं दोहरा सके। कुछ ऐसे ही मेगा स्टार्स की छोटे पर्दे पर असफल पारी पर एक नज़र-
Online Episodes of Kya Aap Paanchvi Pass Se Tez Hain

1. क्या आप पांचवीं पास से तेज़ हैं: शाह रुख़ ख़ान एक दौर में क्या आप पांचवीं पास से तेज़ हैं, शो के साथ छोटे पर्दे पर आए थे, लेकिन शो को कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। शाह रुख़ के शो ज़ोर का झटका को भी ख़ास दर्शक नहीं मिल सके थे।

Unveiled: First poster of Anurag Kashyap's tv show 'Yudh' starring Big B-Entertainment News , Firstpost

2. युद्ध: अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति गेम शो बेहद कामयाब शो है, मगर जब बिग बी ने अनुराग कश्यप के शो युद्ध से फिक्शन में क़िस्मत आज़मायी तो फ्लॉप हो गए। ये शो ख़ास कामयाबी हासिल नहीं कर पाया था।

3. कहीं ना कहीं कोई है: बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित यह शो 2002 में लेकर आयी थीं, मगर माधुरी को जो जादू बड़े पर्दे पर दिखता है, वो इस शो में नज़र नहीं आया। उम्मीद तो बहुत थी, मगर ये मेट्रिमोनियल शो एक सीज़न के बाद सर्वाइव ना कर सका।

Hindi Tv Show Jeeto Chappar Phaad Ke Synopsis Aired On SONY ENTERTAINMENT Channel

4.छप्पड़ फाड़ के: 2001 में गोंविदा ने छप्पड़ फाड़ के रिएलिटी शो को होस्ट किया, लेकिन यह शो भी दर्शकों को ख़ास रास नहीं आया। शो को वक़्त से पहले ही ऑफ़ एयर कर दिया गया था।

Check out the contestants on 'Khatron Ke Khiladi' season 7 hosted by Arjun Kapoor

5. खतरों के खिलाड़ी: खतरों के खिलाड़ी सीज़न 7 को अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था। इस सीज़न को दर्शकों ने ख़ास पसंद नहीं किया था। शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिली थी।

Related Posts