June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

एक साथ चार-चार लड़कियों को घुमाना युवक को पड़ा इतना महंगा कि….  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
श्चिम बंगाल के इस शख्स की खूब चर्चा हो रही है। इस शख्स ने ऐसे गलती की जिसके कारण उसने खुद की जान लेने की कोशिश की। दरअसल ये शख्स एक साथ एक-दो नहीं बल्कि एक साथ चार महिलाओं के साथ प्रेम प्रसंग चला रहा था। हालांकि बहुत समय तक उनके जीवन में शांति थी लेकिन फिर एक दिन मुसीबत उसके गले पड़ गई और उसकी चारों गर्लफ्रेंड एक साथ उसके घर आ गईं। बाद में उस व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की. फ़िलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कूचबिहार के जोरपाटकी गांव में एक स्थानीय मेडिकल स्टोर में काम करने वाला एक शख्स अपने घर पहुंचा और उसे अपनी चारों गर्लफ्रेंड वहां एक साथ मिली। वह इन चारों को एक साथ डेट कर रहा था। किसी तरह चारों को इसकी भनक लग गई और फिर चारों गर्लफ्रेंड एक-दूसरे के पास पहुंचीं और साथ-साथ उसके घर पहुंच गईं। तभी चारों गर्लफ्रेंड ने मिल कर उस शख्स के घर के बाहर खूब शोर-शराबा किया। बात बहुत आगे निकल गई। तभी प्रेमी अचानक घर के अंदर चला गया और उसने जहर खा लिया। इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच उसके पड़ोसी उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए। वहां से उसे कूचबिहार जिला पुलिस अस्पताल ले जाया गया।
आपको बता दें कि फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में चारों गर्लफ्रेंड ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस वजह से पुलिस ने फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है।

Related Posts