June 1, 2024     Select Language
KT Popular खेल

किरण मोरे की भविष्यबाणी विराट के लिए सबसे बड़ा ‘खतरा’

[kodex_post_like_buttons]

नई दिल्ली : शादी की खुशिओं में झूमते विराट के लिए आनेवाला  दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाला मैच कुछ संकटमय नजर आ रहा है। इसके पीछे का कारन है किरण मोरे की भविष्यबाणी। किरण मोरे 1992 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के समय एक तीन साल के बच्चे के हाथ देखकर कहा था वह बड़ा होकर क्रिकेटर बनेगा आज वही बचा समय दक्षिण अफ्रीका का एकमात्र बाएं हाथ के भारतीय मूल के स्पिनर केशव महाराज विराट के लिए चुनौती बनता दिख रहा है।

बता दे की, केशव के पिता आत्मानंद महाराज भी क्रिकेटर थे। वे प्रथम श्रेणी टीम नटाल बी की ओर से विकेटकीपिंग करते थे। उनके समय में रंगभेद के कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिल सका।

किरण मोरे 1992 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आए थे। उस समय दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध हटे ही थे और दक्षिण अफ्रीका में लोग टीम इंडिया का स्वागत आंखे बिछाए कर रहे थे। वहां आत्मानंद महाराज की मुलाकात प्रवीण आमरे, किरण मोरे, सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन से भी मुलाकात हुई. इसके बाद अगली मुलाकात में ही आत्मानंद ने किरण मोरे को अपने घर पर आमंत्रित कर लिया। उस समय केशव की उम्र केवल तीन साल भी नहीं थी।  उसी समय किरण मोरे ने केशव का हाथ देखकर बता दिया था कि केशव बड़ा होकर क्रिकेटर बनेगा और आज 27 साल की उम्र में वही बच्चा अपने पुरखों के देश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने जा रहा है।

केशव ने हाल ही में दक्षिण अफ्रिका और जिम्बाब्वे के बीच हुए एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत के खिलाफ चुने जानी वाली टीम के चयन के लिए दावा पक्का किया था अब वे केपटाउन में महाराज के खेलने की पूरी संभावना है।

Related Posts

Leave a Reply