May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

इस साल 16 बार मिलेंगी लंबी छुट्टियां

[kodex_post_like_buttons]

नौकरी से जुड़े लोगों को के लिए 2018 खुशखबरी लेकर आया है। जैसेकि 2017 में 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर 23 और 24 दिसंबर को जहां शनिवार और रविवार का अवकाश था। वहीं 25 दिसंबर यानी सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी थी। हालांकि 2017 लंबे वीकेंड के मामले में ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन इसकी कमी 2018 पूरा करने वाला है। इस साल आपके लिए कई लंबे वीकेंड आ रहे हैं।

इन लंबे वीकेंड के हिसाब से आप अभी से छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं। आइये आपको बताते है इस साल आपको किन किन मौको पर लम्बी छुट्टी मिल सकती है।

जनवरी : 20 जनवरी शनिवार, 21 जनवरी रविवार और 22 जनवरी बसंत पंचमी की छुट्टी है। इसी महीने में इसके बाद 26 जनवरी को शुक्रवार हो और इसके साथ 27 व 28 की शनिवार-रविवार की छुट्टी है।

फरवरी : साल के दूसरे महीने फरवरी में 10 और 11 फरवरी को शनिवार और रविवार है। अगर आप 12 को सीएल ले पाए तो 13 फरवरी की महाशिवरात्रि की ऐसी ही छुट्टी है। इस तरह आपको 4 दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं।

मार्च : इसी तरह मार्च में 1 तारीख (गुरुवार) को छोटी होली है, 2 मार्च का शुक्रवार है और इस दिन होली है। 3 और 4 मार्च की शनिवार और रविवार का वीकेंड है।  इसी महीने 29 मार्च गुरुवार को महावीर जयंती की छुट्टी है। 30 को गुड फ्राइडे और 31 और 1 को वीकेंड हैं। इस तरह 5 दिनों की छुट्टी आपको मिल सकती है।

अप्रैल और जून : अप्रैल में 28 और 29 अप्रैल का शनिवार व रविवार है। 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है। मई में कोई छुट्टी नहीं हैं। 15 जून को ईद की छुट्टी है। 16 और 17 जून का शनिवार और रविवार है। जुलाई में कोई लंबा वीकेंड नहीं है।

अगस्त : 15 अगस्त का इस बार बुधवार है। इसके बाद यदि आप गुरुवार और शुक्रवार की छुट्टी अभी से प्लान कर लेते हैं तो 18 और 19 में शनिवार और रविवार का वीकेंड है। इस तरह 5 दिन की छुट्टियां आप प्लान कर सकते हैं।

सितंबर : 1 और 2 सितंबर को वीकेंड है। 3 को जन्माष्टमी के साथ आपको यहां पर तीन दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। वहीं इसी महीने 13 को गणेश चतुर्थी का अवकाश है। 14 की छुट्टी ले लेते हैं तो 15 और 16 को वीकेंड है।

अक्टूबर : 18 अक्टूबर को राम नवमी है। 19 को दशहरा और 20 और 21 को वीकेंड है। इस तरह आपको 4 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी।

नवंबर : नवंबर में 3 और 4 को वीकेंड है। 5 को धनतेरस है 7 को दीवाली, 8 को गोवर्धन पूजा, 9 को भाईदूज और 10, 11 को वीकेंड है अब 6 को सिक लीव ले लेते हैं तो इस तरह 9 दिनों की लंबी छुट्टी है।

दिसंबर : 22 और 23 दिसंबर को शनिवार, रविवार हैं। 24 की छुट्टी आप ले लेते हैं तो 25 को क्रिसमस है।

Related Posts

Leave a Reply