June 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बगदाद : रमजान महीना शुरू होने से पहले पार्क में आत्मघाती हमला, 7 की मौत, 16 घायल

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
बगदाद के एक पार्क में आज एक आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गयी जिसमे एक पुलिसकर्मी शामिल है। हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं।सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपात कर्मचारियों ने आत्मघाती हमलावर को पार्क में प्रवेश करते समय जब रोकने का प्रयास किया तभी उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। यह हमला उत्तरी बगदाद के मुख्यरूप से शिया बहुल जिले शोअला में हुआ।17 मई से रमजान का पाक महीना शुरू हाने के बाद से बगदाद में यह पहला हमला है।  अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उत्तरी बगदाद के पास एक व्यस्त सड़क पर एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया और घायलों में कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related Posts

Leave a Reply