May 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

एक-दो नहीं पुरे 100 लड़कियों को किया डेट के बाद युवक बोला- समझ के पारे 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

मेरिका से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां के एक लड़के ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 50 राज्यों की करीब 100 लड़कियों को डेट किया. वह सभी से डेटिंग ऐप के जरिए मिला. उसमें 50 राज्यों की लड़कियों को डेट करने का टारगेट बनाया था. इसके बाद 25 साल के इस लड़के ने जो बयान दिया है वह और भी ज्यादा चौंकाने वाला है. 100 लड़कियों को डेट करने वाले इस लड़के का कहना है कि वह अब भी महिलाओं को नहीं समझ पाया है. लड़कियों को समझना बहुत ही मुश्किल है. उसे अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है. आइए जानते हैं कि 100 लड़कियों को डेट करने वाले इस लड़के ने और क्या-क्या कहा?

न्यूज़वीक में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के 50 राज्यों की 100 लड़कियों को डेट करने वाले इस लड़के का नाम मैथ्यू है और उसकी उम्र अभी महज 25 साल है. मैथ्यू ने बताया कि उसने हवाई से लेकर अलास्का और तमाम अमेरिकी राज्यों की लड़कियों को डेट किया है. पर वह अब भी लड़कियों को समझने में नाकाम है.

मैथ्यू ने बताया कि पहले उसने डेटिंग ऐप के जरिए आसपास की लड़कियों को डेट करना शुरू किया. लेकिन फिर उसने फैसला किया कि वह अमेरिका की अलग-अलग राज्यों की लड़कियों को डेट करेगा. फिर उसने अमेरिका के 50 राज्यों की यात्रा सिर्फ लड़कियों को डेट करने के लिए की.

अमेरिकी लड़के मैथ्यू ने बताया कि उसे इस बात पर गर्व है कि उसने अमेरिका के हर राज्य की लड़की को डेट किया. मैथ्यू ने ये भी बताया कि वह अभी रुकने वाला है. अलग-अलग लड़कियों के साथ डेट पर जाने में उसे बहुत मजा आता है.

Related Posts