May 9, 2024     Select Language
KT Popular Sponsored Content Hindi दैनिक

पोती के लिए इस ‘नुस्खे’ से छा गए दादाजी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पने नानी,दादी के नुस्खे तो सुना होगा। लेकिन दादाजी के नुस्खे सुना है कभी? आज आपको ऐसी ही एक दादाजी के बारे में बताते हैं जो अपनी पोती के लिए कुछ ऐसे ही नुस्खे बना छा गए। अब यह नुस्खा पोती कितनी भलाई करता है यह तो अलग बात है।

दरअसल इस दादा ने अपनी पोती के ब्वॉयफ्रेंड के लिए कुछ ऐसी शर्तें रख दी हैं जिनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 21 साल की एमी मैक्ह्यू ने ट्विटर पर अपने दादा के वाट्सऐप चैट का प्रिंट शॉट शेयर करते हुए कहा कि उसके ब्वॉयफ्रेंड में 10 नियम होने चाहिएं। दादा ने जो नियम बताएं उनमें एक है कि लड़का रोमन कैथॉलिक होना चाहिए, सेल्टिक फुटबॉल क्लब को सपोर्ट करता हो. लड़का बेरोजगार ना हो और मुझे (दादा) पसंद आना चाहिए।

लड़का अमीर हो और एमी से रिलेशनशिप के दौरान किसी और लड़की के संपर्क में ना रहे। लड़का दयालू होना चाहिए और उसके पास कार होनी जरूरी है। इसके अलावा लड़की के सारे बिल भी लड़का ही पे करे। 10 नियम बताने के बाद दादा ने आखिर में लिखा- अभी सिर्फ इतना ही ठीक है।

Related Posts