May 9, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

100 रूपए की दही ढूंढ़ने के लिए डीएनए टेस्ट में गए 42 हज़ार !

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :  

ताइवान की राजधानी ताइपे में घाटी  को सुन आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां 100 रुपये की दही ढूंढ़ने के लिए पुलिस को 42 हज़ार खर्च करने पड़े। दरअसल, स्टूडेंट हॉस्टल में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में 100 रुपये का दही 6 लोगों में से किसी ने फ्रिज से उसका दही चोरी कर लेने की रिपोर्ट लिखाई।   जिसके बाद पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए 6 लोगों का डीएनए टेस्ट करा दिया।

ताइवान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला जब पुलिस के पास दही चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पहले तो पुलिस को लगा कि यह किसी तरह का मजाक है, लेकिन बाद में महिला ने जब मामले को लेकर गंभीरता दिखाई तो पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब हॉस्टल में रहने वाले 6 लोगों से दही चोरी करने के बारे में पूछा तो सभी ने इस बात से इनकार कर दिया कि उन्होंने दही खाया है। वहीं पुलिस को दही के पैकेट से भी किसी के फिंगरप्रिंट नहीं मिल पाए।

ऐसे में पुलिस ने महिला की फॉरेंसिक जांच की सलाह मानते हुए सभी 6 लोगों का DNA टेस्ट कराया और इसके नतीजों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन DNA टेस्ट की प्रक्रिया में पुलिस ने 42 हजार खर्च कर दिए।  पुलिस के मुताबिक एक महिला के DNA टेस्ट में उन्हें 3 हजार ताइवानी डॉलर खर्च करने पड़े।

Related Posts