May 8, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

खाए यह 3 चीजें  मानसून की बीमारियों आपको छू भी नहीं पाएंगे  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

जैसा कि आप सभी जानते है मानसून आ चूका है। इस मानसून के मौसम में मौसम तो खुशनुमार हो जाता है लेकिन साथ में आती है कई तरह की बीमारियां। यदि आप चाहते है कि यह बीमारियां आपको छू भी ना पाए तो मानसून के दौरान इन चीजों का सेवन जरूर करे।

1. शहद और अदरक:

शहद और अदरक का रस हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। क्योंकि अदरक में एंटीवायरल और जीवाणुरोधी के गुण पाए जाते है जो संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा हनी में भी एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो संक्रमण दूर करने में मदद करते है। इस मौसम में सर्द-गर्मी से सर्दी खासी के साथ गले में खराश होने लगती है और इस समस्या को दूर करने का यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है।

2. तुलसी की चाय:

तुलसी के पत्तों में प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक के गुण पाए जाते है जो बाहरी संक्रमण को दूर करने में सहायक होते है। तुलसी का पत्तों से बनी चाय का सेवन रोज करने से हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जो बच्चों को हर तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।

3. मौसमी फलों को खाओ:

इस उमस भरे मौसम में बाहरी संक्रमण से बचने के लिए फलों का सेवन करना सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए आप अपने आहार में मौसमी फलों को शामिल कर अपने स्वास्थ को ठीक रखते हुए शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। आप ऐसे मौसम में फलों का सेवन करने के लिए प्लम, जामुन और चेरी को शामिल करें। इन फलों का सेवन रोज करें इन मानसूनी फलों में एंटीबॉयोटिक गुणों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो प्रतिरोधक क्षमता में सुधार लाती है जिससे सर्द गर्म से होने वाले बुखार से राहत मिलती है।

Related Posts