May 8, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

बताइये तो जान बचाने वाली ऑक्‍सीजन कब आयी धरती पर ?

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

पृथ्‍वी पर पहली बार ऑक्‍सीजन का बनना कब शुरु हुआ, इसको लेकर अर्से तक वैज्ञानिकों के बीच कुछ मत विभिन्‍नता रही है। अब एक नयी जानकारी सामने आ रही है जो संभवत: कई दावों को गलत साबित कर देगी। लंदन में हुई नई रिसर्च की मानें तो करीब 3.6 अरब साल पहले प्रकाश-संश्लेषण के जरिये कई सूक्ष्म जीवों ने ऑक्सीजन का निर्माण करना शुरु कर दिया था। पृथ्‍वी पर जीवन की शुरुआत से जुड़ी यह नई जानकारी काफी अहम मानी जा रही है।

क्‍या कहता है शोध

ब्रिटेन में इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए नवीनतम शोध में यह दावा किया गया है कि आज से करीब 3.6 अरब साल पहले ही धरती पर ऑक्सीजन का बनना शुरू हो गया था। अब तक वैज्ञानिक मान रहे थे कि ‘साइनोबैक्टीरिया’ ऑक्सीजन का निर्माण करने वाले पहले सूक्ष्म जीव थे, लेकिन नए शोध के मुताबिक, इनके आने से करीब एक अरब साल पहले ही हमारी धरती पर ऑक्सीजन का प्रोडक्‍शन होना शुरु हो गया था। इसी कारण अरबों साल तक यहां सूक्ष्म जीवों की तमाम प्रजातियां लगातार विकसित होती रह सकीं। हेलियन जर्नल में छपी इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कहा है कि संभव है कि धरती पर जीवन की शुरुआत के आरंभिक दौर में ही ऑक्सीजन का निर्माण होने लगा था। इस शोध के बाद ऑक्सीजन निर्माण से जुड़े सभी विवाद भी खत्म हो सकते हैं।

क्‍या है मुख्‍य माध्‍यम

धरती पर ऑक्सीजन का एकमात्र माध्‍यम प्रकाश-संश्लेषण ही है, जो कि 2 प्रकार से होता है, एक ऑक्सीजेनिक दूसरा एनऑक्सीजेनिक। ऑक्सीजेनिक प्रक्रिया में प्रकाश ऊर्जा की मदद से पानी के अणुओं को तोड़ा जाता है जिससे ऑक्सीजन उत्सर्जित होता है। एनऑक्सीजेनिक प्रक्रिया में पानी की जगह हाइड्रोजन सल्फाइड, आयरन आदि का इस्तेमाल होता है। इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन का उत्सर्जन नहीं होता है। वैज्ञानिकों का मानना था कि सबसे पहले एनऑक्सीजेनिक प्रकाश संश्लेषण की शुरुआत हुई थी। दोनों ही प्रक्रिया में फोटोसिस्टम 1 नाम के एंजाइम का इस्तेमाल होता है। लेकिन यह एंजाइम दोनों प्रक्रिया में भिन्न दिखाई देता है। इस रिसर्च के दौरान वैज्ञानिक जानना चाहते थे कि किस समय सूक्ष्म जीवों के जीन में बदलाव आना शुरू हुआ था।

Related Posts