May 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

देश में शराबियों संख्या सुन चौंक जायेंगे!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

देश में शराब का सेवन करने वाले लोगों का एक आंकड़ा जारी किया गया है। AIR(ऑल इंडिया रेडियो) के मुताबिक केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा है कि देश में करीब 16 करोड़  लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय और एम्स के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर के सहयोग से किये गए सर्वे में यह बात सामने आई है।

उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण के दौरान देश के 186 जिलों में दो लाख से अधिक घरों का दौरा किया गया। यह सर्वे 15 साल के अंतराल के बाद किया गया था। उन्होंने कहा कि इस सर्वे का प्राथमिक उद्धेश्य प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एल्कोहल के उपयोग की सीमा और पैटर्न का आकलन करना था। सर्वे में बताया गया है कि शराब निर्भरता वाले 38 में से केवल 1 व्यक्ति को कोई उपचार मिल पाता है।

सर्वे में कहा गया है कि लगभग पांच में से एक शराब पीने वाले को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। सर्वेक्षण में यह भी पता चला है कि पिछले 12 महीनों के भीतर तीन करोड़  से अधिक लोगों ने भांग उत्पादों का उपयोग किया है।

Related Posts