May 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

‘क्वीन ऑफ़ सोल’ की जान ‘सोल’ की शौख ने ही ले लिया

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भी महिलाओं को शॉपिंग का बहुत शौक होता है। कपडे, जूते,सैंडल्स यही शौक होता है महिलाओं को। लेकिन क्या कोई शॉपिंग का इतना दीवाना भी हो सकता है कि वो पूरी दुनिया में फेमस हो जाये। जी हाँ,एक महिला अपने कमरे में जूते,चप्पलों और सैंडल्स का ढेर लगा रखती है। और तो और उनके कलेक्शन्स भी इतने भी अच्छे होते हैं कि 2006 में इन्हें गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड से सम्‍मान‍ित किया गया था।इसी कलेक्शन के कारण इन्हें क्वीन ऑफ़ सोल भी कहा जाता है। हम बात कर रह हैं डार्लिनी फ्लिन नामक महिला कि जिन्हें ये सब शौक है। इनकी एक बच्ची भी है। इनका शौक है तो अजीब लेकिन इसी बात से फेमस भी है ये। लेकिन आपका शौक ही आपकी जान ले ले तो। जी हाँ,यही हुआ है इस महिला के साथ।दरअसल, उनके प्रेमी ने उनके इस शौक से परेशान होकर उनकी पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। उनका शव स्‍वीमिंग पूल में तैरता हुआ मिला। डार्लिन के इस शू कलेक्‍शन की कीमत करीब तीन करोड़ 80 लाख रुपए होगी। लेकिन, महज 3,000 रुपए के लिए उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि एक जोड़ी जूते डार्लिन की मौत का कारण बने। 58 वर्षीय डार्लिन एक बच्‍चे की मां भी थी। उनके पास करीब 15 हजार जोड़ी जूते थे।

 

Related Posts